{"_id":"6938884890e1a9e96703108e","slug":"the-team-arrived-to-seal-the-dairies-the-women-joined-hands-and-said-let-me-keep-a-cow-at-home-karnal-news-c-18-knl1018-798137-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेयरियां सील करने पहुंची टीम, महिलाओं ने जोड़े हाथ, बोले- घर में रखने दें एक गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेयरियां सील करने पहुंची टीम, महिलाओं ने जोड़े हाथ, बोले- घर में रखने दें एक गाय
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से चल रही पशु डेयरियों पर कार्रवाई की। मंगलवार को लाइन पार क्षेत्र में जब डेयरियों को सील करने के लिए टीम पहुंची तो कुछ महिलाओं ने हाथ जोड़ते हुए घर में एक गाय रखने की अनुमति देने की अपील की। हालांकि यह अपील मानी नहीं गई।
नगर निगम ने मंगलवार को प्रेम नगर व गांधी नगर क्षेत्र में चल रही तीन अवैध डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की। डेयरी संचालक बार-बार नोटिस देने के बावजूद पिंगली डेयरी कॉंप्लैक्स में डेयरी को स्थानांतरित नहीं कर रहे थे। निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि कार्रवाई में मान कॉलोनी स्थित जयपाल की डेयरी को सील किया गया है। प्रेम नगर स्थित अनिल की डेयरी के 2 पशुओं को जब्त कर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके संचालक को डेयरी शिफ्ट करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। गांधी नगर स्थित राजपाल की डेयरी के एक पशु को जब्त कर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
प्रेम नगर स्थित महेन्द्र डेयरी संचालक की ओर से डेयरी को पिंगली कॉम्पलैक्स में स्थानांतरित कर लिया गया है। नगर निगम की टीम को मौके पर पशु नहीं मिले। ईशम सिंह की ओर से भी डेयरी को शहर से बाहर शिफ्ट कर लिया गया है, जबकि गांधी नगर गली नंबर-7 में एक डेयरी संचालक को स्थानांतरित करने के लिए सख्त चेतावनी दी गई है। इन डेयरी संचालकों को स्पष्ट किया कि अगर वह शीघ्र अति शीघ्र डेयरी स्थानांतरित नहीं करते, तो इनकी डेयरी को भी सील कर पशुओं को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गोशाला भेजे तीनों पशु
निगमायुक्त ने बताया कि पशुओं को जब्त करते समय उन्हें मौके पर ही पशुपालन विभाग की टीम ने टैग लगाए। ताकि रिकॉर्ड सही सलामत रहे। जब्त किए गए तीन पशुओं को फूसगढ़ स्थित गोशाला में भेज दिया गया है। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं उप निगम आयुक्त अभय सिंह के नेतृत्व में की गई। मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, सचिव राम करण भारद्वाज, सहायक मनोज मान व प्रदीप शर्मा, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह व संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।