फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The teachers' union will reach Karnal on the 31st with their demands

Karnal News: मांगें लेकर 31 को करनाल पहुंचेगा अध्यापक संघ

Sat, 13 Jul 2024 07:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
The teachers' union will reach Karnal on the 31st with their demands
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (एचवीएएस) सभी खंडों के चुनाव 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच करवाएगा। सभी अध्यापकों को संघ ने आह्वान किया कि इन ब्लॉक स्तरीय चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कर्मठ, मेहनती एवं जुझारू साथियों का चुनाव करें। वहीं 31 जुलाई को करनाल में सीएम आवास पर प्रदर्शन भी किया जाएगा।

जिला प्रधान रमेश शर्मा चोचड़ा ने बताया कि ट्रांसफर ड्राइव, गेस्ट की सेवानिवृत्ति पर कम्यूटेशन, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, सफाईकर्मी भर्ती, सभी तरह के बजट, एलटीसी आदि मुद्दों को लेकर संघ के प्रतिनिधिमंडल की निदेशक सेकेंडरी जितेन्द्र कुमार से शिक्षा सदन पंचकूला में बैठक हुई। वक्ताओं ने ट्रांसफर ड्राइव चलाने, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने, चिराग योजना को वापस लेने, ड्राइंग, एचकेआरएन, वोकेशनल टीचर एवं गेस्ट शिक्षकों को पक्का करने पर चर्चा की।
विज्ञापन

इसके अलावा पेंशन बहाल करने, एचआरए बढ़ाने, एसीपी व पदोन्नति में आड़े आने वाले सेवा नियमों में संशोधन करने, आश्रितों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति हेतु बुढ़ापा पेंशन को आय न मानने आदि मुद्दों को उठाया। निदेशक ने कहा कि इन नीतिगत मामलों पर सरकार ही कोई फैसला करेगी। इसे लेकर अध्यापक अब संघ ने 31 जुलाई को रोष स्वरूप मुख्यमंत्री हरियाणा के कैंप कार्यालय करनाल में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed