फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The sweat of Congress workers will pay off: Bhupendra Singh Hooda

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पसीना रंग लाएगा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
The sweat of Congress workers will pay off: Bhupendra Singh Hooda
विजय संकल्प रैली में पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उदयभान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चुनाव में जो कार्यकर्ता पसीना बहा रहे हैं, वह पसीना खाली नहीं जाएगा और एक दिन रंग लेकर जरूर आएगा।

सोमवार को घरौंडा में विश्राम गृह के पास कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राठौर के पक्ष में विजय संकल्प रैली आयोजित की गई थी, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी संबोधित करना था लेकिन अचानक उनका दौरा रद्द हो गया। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान रैली में पहुंचे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान हो चुका है। किसानों की आय बढ़ाने की बात करने वाली भाजपा सरकार ने किसानों की लागत बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा जताया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में बदमाशों व नशाखोरों को जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ भाजपा सरकार ने जो किया वह सबके सामने है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र में वादे किए हैं, कांग्रेस सरकार बनने के बाद उन घोषणाओं को पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर हुई सांगवान की नाराजगी

कांग्रेस नेता नरेंद्र सांगवान टिकट कटने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे थे, लेकिन प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विजय संकल्प रैली में नरेंद्र सांगवान, रघबीर संधू मंच पर दिखाई दिए और संबोधन भी किया। इससे माना जा रहा है कि अब ये नेता भी कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed