{"_id":"697d1bd479df2528fc0bc6a5","slug":"the-sun-shone-the-fog-was-gone-yet-the-rail-system-was-still-out-of-gear-karnal-news-c-18-knl1018-834981-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: धूप खिली, कोहरा नदारद… फिर भी रेल व्यवस्था बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: धूप खिली, कोहरा नदारद… फिर भी रेल व्यवस्था बेपटरी
विज्ञापन
करनाल। उत्तर भारत में बीते एक सप्ताह से घना कोहरा नहीं पड़ा है। मौसम साफ है। दिन में तेज धूप खिल रही है। इसके बावजूद रेल संचालन पटरी पर नहीं लौट सका है। शुक्रवार को करनाल रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें चार से पांच घंटे तक लेट रहीं। यात्री परेशान रहे।
शुक्रवार को झेलम एक्सप्रेस (11077) करीब 45 मिनट की देरी से करनाल पहुंची। जम्मू मेल (20433), नेताजी एक्सप्रेस (12311) और जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309) लगभग 30-30 मिनट की देरी से आईं। अमृतसर–मुंबई एक्सप्रेस (11058) करीब ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन के लगभग एक घंटे की देरी से आने की सूचना दी गई, लेकिन बाद में यह करीब साढ़े तीन घंटे लेट पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस (11841) चार घंटे और शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497) करीब 20 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा देरी मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12919) में दर्ज की गई, जो करीब साढ़े चार घंटे की देरी से करनाल पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) करीब पांच घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे से अधिक की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
बोर्ड पर सही सूचना नहीं
सूचना बोर्ड पर ट्रेनों के देरी से पहुंचने की सूचना तो दी जा रही थी लेकिन गलत। गीता जयंती एक्सप्रेस के करीब एक घंटे की देरी से शाम 4:35 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंचने की सूचना दी जा रही थी। यह सूचना करीब पौने पांच बजे के बाद तक दी जाती रही। बाद में इसे अपडेट कर 4:59 किया लेकिन स्टेशन पर 5:10 बजे के करीब पहुंची।