फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The student died after eating sulfas

सल्फास निगलकर छात्रा ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
The student died after eating sulfas
गांव नलीपार में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने सल्फास निगलकर जान दे दी। 18 वर्षीय छात्रा आईलेट्स कर विदेश जाना चाहती थी, लेकिन अचानक उसने सल्फास की गोली निगल ली। कुंजपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता संतोष ने बताया कि बेटी को पहले चेचक खसरा की बीमारी थी, जिस कारण वह परेशान रहती थी। शुक्रवार दोपहर को जब वह खाना खाने आया तो उसने अपनी पत्नी से 18 वर्षीय बेटी सर्वजीत कौर के बारे में पूछा। इस दौरान पत्नी ने बताया कि वह कमरे में बैठी है। जब वह बेटी के पास गया तो वह रो रही थी। उसने बेटी से कारण पूछा तो बोली कि उसने सल्फास खा लिया है। उसे तुरंत कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से बेटी को रेफर कर दिया गया। इसके बाद वह प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया, वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद पीजीआई ले जाते समय तरावड़ी के समीप दम तोड़ दिया। रोते हुए पिता ने बताया कि उसकी बेटी अक्सर कहती थी कि पापा मुझे आईलेट्स करनी है और विदेश जाकर पढ़ना है, लेकिन उसकी बेटी का यह सपना उसके साथ ही चला गया। पुलिस के अनुसार 174 की कार्रवाई की गई है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed