फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   the strike of the students from today

हरियाणा की सभी अनाज मंडियों में आज से बेमियादी हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
the strike of the students from today
मंडियों के अंदर फसल की खरीद पर टैक्स और मंडियों के बाहर टैक्स फ्री करने की व्यवस्था के विरोध स्वरूप हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने 18 सितंबर से प्रदेशभर की सभी करीब 115 अनाज मंडियों में हड़ताल का आह्वान किया गया है। जिसमें करीब 35 हजार आढ़ती व उनके इतने ही मुनीम फसल की खरीदफरोख्त का बहिष्कार करके सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक मंडियों में ही धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन व कार्यवाहक राज्य प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन अध्यादेशों का आढ़ती भी किसानों के साथ मिलकर लगातार विरोध कर रहे हैं। इसमें सबसे खतरनाक बात यह है कि सरकार ने अनाज मंडियों में तो कम से कम छह फीसदी टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन मंडियों के बाहर फसल की खरीद को शुल्क मुक्त कर दिया गया है। जिससे मंडीकरण ढ़ांचे के अस्तित्व को ही खतरा उत्पन्न हो गया है। मंडियां व आढ़ते खत्म हो सकती हैं। आढ़ती, मुनीम बेरोजगार हो सकते हैं। मुख्य मांग यह है कि अंदर व बाहर की असमानता को समाप्त कर अनाज मंडियों के अंदर भी फसल खरीद को टैक्स फ्री किया जाए। आढ़तियों से की गई लस्टर लॉस व ब्याज कटौती वापस की जाए। कई दिनों से आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार सुन नहीं रही है तो विवश होकर आढ़तियों को 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा है। पूरे राज्य की सभी मंडियों में शुक्रवार से कोई खरीद फरोख्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed