फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The story fulfills all wishes: Kunjbihari

सभी इच्छाओं को पूरा करती है कथा : कुंजबिहारी

Sat, 28 Dec 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 28 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
The story fulfills all wishes: Kunjbihari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्री सांवरिया मित्र मंडल की ओर से श्री कृष्ण मंदिर सेक्टर 14 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का हवन में आहुतियां डालकर विश्राम दिया गया। दोपहर को भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। कथा व्यास कुंजबिहारी दास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है।
इस अवसर पर राधा रसिक मंडल की ओर से प्रभु की महिमा का गुणगान किया। प्रवचन करते हुए कुंजबिहारी दास वृंदावन वाले ने कहा कि ईश्वर के परमधाम में जाने को हर जीवात्मा उत्सुक रहती है, लेकिन वहां उसी को स्थान मिलता है जिसने स्वयं को पूर्ण रूप से भगवान के श्रीचरणों में अर्पित कर दिया हो। यह कल्पवृक्ष के समान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य को निर्मल भाव से कथा सुनने और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान को कहीं खोजने की जरूरत नहीं। वह सबके हृदय में मौजूद हैं। इस अवसर विजेंद्र गोयल, पवन सैनी, योगेंद्र गुप्ता, अक्षय गुप्ता, राजेश गर्ग, तरसेम गुप्ता, जितेंद्र सिंगला, राकेश जिंदल, गणेश गर्ग, नवीन शर्मा, संदीप गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed