{"_id":"69a35435a76200848e04635d","slug":"the-speaker-listened-to-the-problems-of-the-people-and-assured-them-of-a-solution-karnal-news-c-18-knl1018-855594-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विस अध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विस अध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Sun, 01 Mar 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
.घरौंडा लोगों की शिकायत सुनते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शनिवार को अपने कल्याण फार्म पर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने फूसगढ़ गांव में पाल समाज की चौपाल की चहारदीवारी, रसोईघर और एक कमरे के निर्माण की कार्य की शुरूआत करने, नाला पक्का करवाने, स्कूल को अपग्रेड करवाने, पीएचसी बनवाने, एससीबीसी कॉलोनी में गलियां और सीवरेज डलवाने का अनुरोध किया। गांव पूंडरी निवासी मोनिका ने आंबेडकर नवीनीकरण आवासीय योजना के तहत मकान मरम्मत के लिए स्वीकृत 80 हजार रुपये के अनुदान का लाभ दिलवाने के बारे में आवेदन किया। कल्याण ने कहा कि यह अनुदान राशि का जल्दी ही लाभ मिलेगा।
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज और शुगर मिल कर्मचारियों ने सिक्योरिटी मैन से नाम बदल कर सिक्योरिटी गार्ड करने और नियमानुसार वेतन दिलवाने की गुहार लगाई। इस पर कल्याण ने कहा कि इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। गांव शाहजानपुर (धयाना) निवासी सतपाल वाल्मीकि चौपाल के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करवाने के लिए अनुरोध किया। अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी चौपाल को अधूरा नहीं रहने दिया जाए। गांव रायपुर जाटान के निवासी रोहताश पहलवान, गांव झिमरेहडी निवासी सलिंद्र मोकल, राजेश नंबरदार, जसबीर फौजी आदि ने भी समस्याएं बताईं।