{"_id":"6907be347f0d537dce0af7ac","slug":"the-son-stole-the-jewelry-without-informing-his-mother-police-arrived-on-the-news-of-the-theft-karnal-news-c-18-knl1008-772127-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मां को बताए बिना बेटा ले गया था गहने, चोरी की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मां को बताए बिना बेटा ले गया था गहने, चोरी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Mon, 03 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
करनाल। मंगल कॉलोनी में 25 लाख रुपये के गहने और तीन लाख रुपये नकदी चोरी की सूचना पर सिटी थाना पुलिस को कई घंटे तक कवायद करनी पड़ी। आखिर में पता चला कि बेटा मां को बिना बनाए गहने और रुपयों से भरा बैग ले गया था।
मंगल काॅलोनी निवासी किराने की दुकान की संचालक सुनीता ने शहर थाना पुलिस को सूचना दी थी कि शनिवार रात को शाम के समय वह घर से दुकान पर गई थीं। घर में रहने वाला किराएदार लड़का भी उनके पीछे-पीछे बाहर निकला था। रात को 10 बजे दुकान बंद करके लौटी तो उनके घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी। गहने और रुपयों का बैग गायब था। बैग में तीन लाख रुपये नकद और करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात थे। सुनीता के पति का देहांत हो चुका है। किराने की दुकान चलाकर वह परिवार का पोषण करती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मोहाली में नौकरी करती है। दो माह बाद बेटी की शादी है। पैसे और जेवरात बेटी की शादी के लिए रखे हुए थे।
मकान मालकिन सुनीता ने आरोप लगाया था कि उनके घर किराएदार पर रहने वाला लड़का पहले भी कई बार छोटी चोरी कर चुका है। इसलिए उसे शक है कि उसके किराएदार ने ही चोरी की है। क्योंकि जब वह घर से दुकान के लिए निकली थी तो वह पीछे देखने के लिए गया था। उसने वापस आने के बाद उसकी अलमारी से यह बैग चुराया है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि महिला सुनीता के घर में चोरी नहीं हुई है। महिला का बेटा ही उसे बिना बताए गहने व रुपयों का बैग लेकर गया था।