फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The son killed the mason when he was stopped from roaming around unnecessarily

Karnal News: बेवजह घूमने से रोके जाने पर बेटे ने की थी राजमिस्त्री की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The son killed the mason when he was stopped from roaming around unnecessarily
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/मधुबन। ऊंचा समाना गांव में हुई राजमिस्त्री सोनू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस की जांच में हत्यारोपी नाबालिग बेटा ही निकला है।
आरोपी पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय ज्यादातर समय घूमने-फिरने में बर्बाद कर देता था, इस कारण पिता उसे रोकते थे और खर्च के लिए रुपये नहीं देते थे जिससे वह काफी नाराज था।
रात को घर के पास पशुबाड़े में सो रहे पिता की हत्या करने के बाद आरोपी वापस कमरे में आकर सो गया। पुलिस व परिजनों को गुमराह करने के लिए वह सुबह उठकर सबसे पहले पशुबाड़े में गया और जोर से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान भी पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने चौरा गांव के युवकों पर हत्या का शक जाहिर कर दिया, जिनकी उसके पिता से दुश्मनी थी व उनके साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो आरोपी आते-जाते दिखाई दिए। इसके बाद पूछताछ में राज खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed