{"_id":"67cc9be71facf5975d01f5f1","slug":"the-servant-had-planned-the-robbery-with-his-friends-karnal-news-c-18-knl1008-597617-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नौकर ने दोस्तों के साथ रची थी लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नौकर ने दोस्तों के साथ रची थी लूट की साजिश
विज्ञापन
- तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/निसिंग। प्योंत गांव स्थित एक डेरे पर शुक्रवार सुबह लूटपाट का प्रयास पुराने नौकर ने ही किया था। तीनों आरोपियों में एक आरोपी इस डेरे पर काम कर चुका है। उसने ही अपने दोस्तों के साथ लूटपाट की साजिश रची थी। निसिंग के थाना प्रभारी हर्षित गोयल ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
प्योंत गांव में रविंद्र का डेरा है। जहां वह परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति उनके घर के आस पास था तो रविंद्र ने उसे सीसीटीवी में देख लिया। वह घर से बाहर निकला तो उस युवक ने उस पर कट्टा तान दिया। इसके बाद आरोपी के दोस्त भी आ गए। उन्होंने घर के अंदर घुसकर रविंद्र की पत्नी से पांच लाख रुपये व गहने मांगे। इसी दौरान उनके बेटे ने पुलिस को कॉल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गए। तीनों बदमाश उन्हें देखकर खेत की तरफ भाग गए। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान यूपी निवासी राजेश कुमार, रोहताश, अर्जुन के रूप में हुई है। इनमें आरोपी राजेश करीब आठ महीने पहले पीड़ित के घर में नौकर था। आरोपियों से दो कट्टे व गोलियां बरामद हुई हैं।