फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Scorpio crossed the divider and fell on the other side.

Karnal News: डिवाइडर लांघ दूसरी ओर जा गिरी स्कॉर्पियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The Scorpio crossed the divider and fell on the other side.
करनाल। मॉडल टाउन क्षेत्र में खतरनाक मोड़ हादसे की वजह बन गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई फिर उसे पार करते हुए सड़क की दूसरी ओर जा पहुंची। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए। राहत की बात रही कि वाहन में सवार चालक लविश सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी सामने की ओर से आ रही थी तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया। वाहन पहले पेड़ और फिर डिवाइडर से टकराया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और चालक को बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कराया गया। घटना के बाद क्षेत्रवासी विवेक, अनुज और शंकर का कहना है कि यह मोड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। यहां आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर टकरा जाते हैं। लोगों ने मांग की है कि इस स्थान को ‘ब्लैक स्पॉट’ घोषित कर सड़क की डिजाइन में सुधार किया जाए या स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed