फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The saga of Purushottam... the campus resonates with the name of Shri Ram

Karnal News: पुरुषोत्तम की गाथा... परिसर श्रीराम के नाम से गुंजायमान

Mon, 30 Mar 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 30 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The saga of Purushottam... the campus resonates with the name of Shri Ram
श्री कृपा धाम में सार्थक सांस्कृतिक मंच और फाईव एलिमेंट्स ​​थियेटर  की ओर से आयोजित श्रीराम नाट
करनाल।
विज्ञापन

श्री कृष्ण कृपा सेवा धाम में रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। सेक्टर-9 में स्थित सेवा धाम में श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में श्रीराम संध्या का आयोजन किया गया। रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया गया।
सार्थक सांस्कृतिक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम भजनों की प्रस्तुति दी गई। फाइव एलिमेंट्स थिएटर, नई दिल्ली के कलाकारों ने श्रीराम पर आधारित नाटक का मंचन किया। नाटक में शिव-रावण प्रसंग, कैकई-दशरथ संवाद, केवट-श्रीराम संवाद, भरत-श्रीराम मिलन, हनुमान-श्रीराम संवाद, सीता हरण, हनुमान-सीता संवाद, रावण-वध और अयोध्या में श्रीराम के भव्य स्वागत जैसे प्रमुख प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया। कार्यक्रम के अंत में संघ के सदस्यों की ओर से नाटक के निर्देशक राखी चौहान मेहता और मानव मेहरा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर और सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा भी उपस्थित रहे। सार्थक सांस्कृतिक संघ के सदस्य संजीव लखनपाल, पूनम शर्मा, कुलदीप शर्मा, मेद्यराज लूथरा, बृज किशोर अत्री, सुशांत, सतपाल, पदम सेन गुप्ता, कुलदीप दीपक दुआ, संदीप लाठर, विजय सिंगला आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर प्रसंग में गूंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed