फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The roads of Alpha City are causing wounds

Karnal News: अल्फा सिटी की सड़कें दे रहीं जख्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
The roads of Alpha City are causing wounds
- बाशिंदे बोले- तीन साल से झेल रहे परेशानी, नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अल्फा इंटरनेशनल सिटी की खस्ता हाल सड़कें लोगों को जख्म दे रही हैं। यहां की जर्जर सड़कों से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। गड्ढों में दोपहिया वाहन फिसलने के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। सिटी के मुख्य द्वार से पुरानी व नई बीपीएल कॉलोनी तक सड़कों का बुरा हाल है।
लोगों का आरोप है कि तीन साल से यहां की सड़के बदहाल हैं जबकि मेंटेनेंस चार्ज के रूप में यहां के बाशिंदों से हर माह शुल्क लिया जा रहा है। ओमवती, पूजा, राम कुमार और राजेंद्र ने बताया कि अल्फा सिटी की गलियां टूटी हैं। पूरे रास्ते की सड़कें टूटी हैं। बारिश के दिनों में यहां बने गड्ढों में पानी भर जाता है। लोगों का कहना है कि वह इसकी शिकायत पार्षद व निगम अधिकारियों को लिखित में भी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इस पर संज्ञान नहीं लिया गया है। हालांकि विधानसभा व निगम के चुनावों से पहले सड़कों को सही करवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन यह सिर्फ आश्वासन ही रह गया।
विज्ञापन



बारिश के दिनों में होते हैं हादसे
सुरजीत ने बताया कि उनको अल्फा सिटी में रहते हुए दो साल हो गए हैं, लेकिन इन दो सालों किसी प्रशासनिक अधिकारी ने यहां की सुध नहीं ली। चुनाव के समय पार्षद प्रतिनिधियों ने सड़क व अन्य समस्याओं के समाधान की बात कही थी, चुनाव जीतने के बाद दोबारा यहां कोई नहीं आया। बारिश के दिनों में यहां बने गड्ढों में पानी भर जाता है। जिस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों के वादे खोखले
जगदीश ने बताया कि अल्फा सिटी की सड़कों के निर्माण कार्य के लिए वह कई बार निगम के प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी है। अधिकारियों के वादे खोखले रह गए। रविवार को कई लोग विधायक के पास भी शिकायत लेकर गए थे।


टूटी सड़कें बनी हादसों का कारण
राम ने बताया कि सड़कों की यह हालत तीन साल से देख रहे हैं। जीटी रोड पर बने मुख्य द्वार से होती हुए पुरानी बीपीएल व नई बीपीएल कॉलोनी तक बनी सड़कों का बुरा हाल है। बीच में कई जगहों पर सड़क ठीक है, लेकिन मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। इस कारण आने-जाने में दिक्कत होती है। साथ में रात के समय में कई बार लाइट न जलने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते और रास्ते में पड़ी बजरी में बाइक फिसल जाती है।



सड़कों के निर्माण कार्य के लिए नगर निगम मेयर रेणू बाला गुप्ता से बात की गई है और निगम भी इसके निर्माण के लिए जल्द कार्य शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि वह एक बार अल्फा सिटी के लोगों से इस विषय पर चर्चा करेंगे और उनकी राय लेंगे। यदि यहां कोई अन्य समस्या है तो उसके लिए भी लोग उनसे शिकायत कर सकते हैं।
- सुदेश रानी, पार्षद, वार्ड एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed