{"_id":"69d96118f9f2ecab6206c3db","slug":"the-road-leading-to-the-market-was-not-repaired-even-after-the-ministers-orders-karnal-news-c-18-knl1018-883512-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मंत्री के आदेशों के बाद भी दुरुस्त नहीं कराई मंडी के लिए जाने वाली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मंत्री के आदेशों के बाद भी दुरुस्त नहीं कराई मंडी के लिए जाने वाली सड़क
Sat, 11 Apr 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
निसिंग अनाज मंडी को जोड़पे वाली सड़क । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। लोकनिर्माण विभाग की ओर से निसिंग अनाज मंडी को सांभली रोड से जोड़ने वाली सड़क को तीन फीट तक चौड़ा करने के लिए उखाड़ा गया था। सड़क को दोबारा बनाया नहीं गया। पांच अप्रैल को अनाज मंडी दौरे के दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को रातोंरात इस सड़क को बनाने के आदेश दिए थे। विभाग ने आदेश को नहीं माना।
किसान सोमपाल, पवन, मनजीत सिंह, ईशम सिंह, सोनू, राहुल, कुलदीप सिंह सहित अन्य ने बताया कि अनाज मंडी के बाहर इस सड़क को बनाने के लिए कृषि मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के एमई को फोन कर आदेश दिए थे। कहा था कि रातोंरात सड़क का निर्माण करवाया जाए। कृषि मंत्री के आदेश के बावजूद सड़क निर्माण में देरी एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही नजर आती है।
सड़क को दोनों ओर तीन तीन फीट चौड़ा किया जाना था ताकि आवागमन में आसानी हो सके। गेहूं सीजन से पहले खोदी गई सड़क दोबारा नहीं बन पाई है। सड़क पर गेहूं की ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी कतार लगती है। जर्जर सड़क पर हादसे का खतरा रहता है।
विज्ञापन
-- -- -
सड़क को फिलहाल वाहनों के लिए ठीक कर दिया गया है। जहां भी गड्ढे हैं उन्हें भी ठीक करवा दिया जाएगा। - संदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, करनाल