फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The road from Meerut Road to Shaheed Udham Singh Park will be made smart worth Rs 11.5 crores.

Karnal News: मेरठ रोड से शहीद उधम सिंह पार्क तक रोड साढ़े 11 करोड़ रुपये बनेगी स्मार्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The road from Meerut Road to Shaheed Udham Singh Park will be made smart worth Rs 11.5 crores.
- साईं बाबा मंदिर चौक, नूर महल चौक से सेक्टर-9 सामुदायिक केंद्र के लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन

- रोड के किनारे फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, सेंट्रल वर्ज, लैंड स्कैपिंग, रोड फर्नीचर भी बनेगा
- इसका टेंडर खुल चुका है, छह महीनों में कार्य को पूरा किया जाएगा।

देव शर्मा
करनाल। शहर की एक और सड़क स्मार्ट रोड के रूप में विकसित की जाएगी। यह सड़क शहर के बाहरी इलाके की है, जो मेरठ रोड टी-प्वाइंट से वाया साईं मंदिर होते हुए शहीद उधम सिंह पार्क तक जाती है। 4.6 किमी लंबी इस सड़क को सुंदर बनाने के लिए करीब 11.50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके बाद शहर के लोग इस मार्ग पर सैर सपाटा कर सकेंगे। यह सड़क सुंदर होने के साथ-साथ इसके दोनों ओर पुटपाथ, पार्क, हरियाली, रोड फर्नीचर, जेब्रा क्राॅसिंग, लैंड स्कैपिंग आदि खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इसकी निविदा नगर निगम ने कर दी है।
शहर में पहले से भी एक सड़क को स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसका कार्य शुरू होने वाला है, ये सड़क शहर के अंदर से होकर नूर महल चौक तक जाती है। दूसरी सड़क मेरठ रोड से शहर के बाहरी हिस्से से निकलते हुए नूर महल चौक से कुंजपुरा रोड की ओर शहीद उधम सिंह पार्क तक जाएगी। इस मार्ग पर कई कॉलोनियां हैं।
विज्ञापन

खास तौर पर इस रोड पर नूर महल चौक, साई मंदिर चौक, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-9 व मार्केट क्षेत्र मुख्य रूप से जुड़ा है। इस सड़क का स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकास किया जाएगा, जिस पर अनुमानित 11 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। यह कार्य छह महीनों में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि इस कार्य के लिए निविदा खुल चुकी है। फिलहाल तकनीकी मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद वित्तीय स्वीकृति के लिए फाइल को मुख्यालय भेजा जाएगा। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद चयनित निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी किया जाएगा।

स्मार्ट रोड पर ये होंगे कार्य
सड़क का बिटुमिन कंक्रीट से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, सेंट्रल वर्ज, प्लांटेशन, लैंड स्कैपिंग, सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सभी रोड फर्नीचर्स, जेबरा क्रॉसिंग, थर्मोप्लास्टिक पेंट, स्लीप वे व ट्री गार्ड लगाने जैसे कार्य किए जाएंगे। जिससे सड़क का नजारा खूबसूरत लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed