{"_id":"686aedce7e48606f9302a704","slug":"the-right-destination-of-life-is-possible-only-with-concentration-prem-didi-karnal-news-c-18-knl1008-685835-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकाग्रता से ही जीवन का सही मुकाम संभव : प्रेम दीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकाग्रता से ही जीवन का सही मुकाम संभव : प्रेम दीदी
विज्ञापन
- ब्रह्माकुमारी आर्ट एंड कल्चर विंग और पावन विजन फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ब्रह्माकुमारी आर्ट एंड कल्चर विंग और पावन विजन फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों के लिए मास्टरिंग फोकस एंड कॉन्सन्ट्रेशन विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राजयोगिनी बीके प्रेम दीदी ने बच्चों को तनाव से बचने का मूलमंत्र देते हुए कहा कि ध्यान और एकाग्रता के बलबूते हम जीवन में सही मुकाम हासिल कर सकते हैं।
डाॅ. राजन लांबा और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के पीआरओ संदीप साहिल और एडवोकेट नरेश बराना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पावन विजन फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। डाॅ. राजन लाम्बा ने कहा कि मोटिवेशनल कार्यक्रमों से जहां बच्चों का दिमाग परिवर्तित होता है वहीं बच्चों को पॉजिटिव वातावरण भी मिलता है। बच्चे मोबाइल से दूर रहें और अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर अपने भविष्य को सुखद बना सकते हैं।
काउंसिल एवं वेलनेस कोच डाॅ. शिखा त्यागी ने कहा कि हमें अपने गोल पर फोकस करना चाहिए और समय पर उसे प्राप्त करना चाहिए। यदि किसी भी कार्य को एकाग्रता और ध्यानपूर्वक किया जाए तो कोई भी मुश्किल कार्य आसान लगने लग जाता है। नेहा अरोड़ा ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति के जीवन में संस्कारों में बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
संदीप साहिल ने कहा कि बच्चों में अध्यात्मिक चेतना जगाने के लिए ब्रह्माकुमारी आश्रम व पावन विजन फाउंडेशन के लिए जो कार्यक्रम रखा गया है वह बेहद सराहनीय है। इस अवसर पर एडवोकट नरेश बराना, ललित सरदाना, सुरेश मेहता, विकास गुप्ता, पावन विजन फाउंडेशन की टीम की सदस्य निधि, एडवोकेट कमल अरोड़ा, मुकेश ढींगड़ा और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।