{"_id":"6801619cc04aac0e8c0c6d55","slug":"the-relationship-manager-of-the-showroom-embezzled-rs-8-lakh-karnal-news-c-18-knl1008-625995-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शोरूम के रिलेशनशिप मैनेजर ने किया आठ लाख का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शोरूम के रिलेशनशिप मैनेजर ने किया आठ लाख का गबन
विज्ञापन
करनाल। जीटी रोड स्थित करनाल मोटर्स की नेक्सा शोरूम में कार्यरत रिलेशनशिप मैनेजर ने आठ लाख रुपये का गबन किया है। आरोपी ने कार लेने आने वाले उपभोक्ताओं की ओर से जमा कराई जाने वाली बुकिंग राशि को जमा ही नहीं कराया व रिकॉर्ड में भी हेराफेरी कर दी। जब इसका खुलासा हुआ तो कंपनी के मैनेजर ने रिलेशनशिप मैनेजर दीप कुमार के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में बताया गया कि दीप कुमार निवासी कलसी गांव जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश सात जुलाई 2024 से शोरूम में कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने कई ग्राहकों से नकद राशि लेकर कंपनी में जमा नहीं की और व्यक्तिगत लाभ के लिए रिकॉर्ड में हेरफेर किया।
जब उनसे जवाब मांगा गया तो उन्होंने सहयोग करने से इनकार कर कर्मचारियों से हाथापाई की व शोरूम छोड़ दिया। बाद में जब शोरूम प्रबंधन ने उनके घर संपर्क किया, तो आरोपी के पिता व भाई जान से मारने की धमकी देने लगे। ठगी का शिकार हुए ग्राहकों में अनीता, आशना, निधि, शुभम गर्ग, प्रांजल राणा और गौरव चौहान के नाम शामिल हैं। ब्यूरोज