{"_id":"67df24db8d8fca677103ffb0","slug":"the-punjab-government-wrongly-removed-the-agitating-farmers-tikait-karnal-news-c-18-knl1008-607328-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनरत किसानों को पंजाब सरकार ने गलत तरीके से हटाया : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनरत किसानों को पंजाब सरकार ने गलत तरीके से हटाया : टिकैत
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, एमएसपी के लिए किसानों का एकजुट होना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब सरकार ने आंदोलनरत किसानों को गलत तरीके से हटाया है। एमएसपी की मांग के लिए किसानों का एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एसकेएम की फूट का फायदा सरकार उठा रही है। इसके लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई, लेकिन आज तक किसानों की कोई बैठक नहीं हुई। वह घरौंडा स्थित टावर कॉलोनी में किसान नेता की बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे।
टिकैत ने कहा कि एमएसपी का मुद्दा केंद्र सरकार का है और आम आदमी पार्टी से हम निपट लेंगे। दिल्ली से लौटे संगठनों को अब तो ज्ञान मिला गया होगा कि उनको फिर एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को पंजाब सरकार ने बैठक बुलाई है, लेकिन वहां की यूनिट ने हिरासत में लिए गए किसानों को पहले रिहा करने की मांग की है।
हरियाणा में 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने के दावे पर टिकैत ने कहा कि इस राज्य में 40 फीसदी फसल व्यापारी ट्रेडिंग के जरिये दूसरे प्रदेशों से लाकर एमएसपी पर बेच रहा है। दूसरे प्रदेशों के किसानों से सस्ती फसल खरीद कर लूटा जा रहा है।