फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The promising ones won, their faces were bright

Karnal News: होनहारों ने मारी बाजी, खिले चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
The promising ones won, their faces were bright
- जेईई एडवांस का शानदार रहा परीक्षा परिणाम, सफल विद्यार्थी बनेंगे इंजीनियर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जेईई एडवांस का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। इस बार कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंजीनियर बनने का सपना लिए इन बच्चों का कहना है कि वे नई तकनीक से देश को नई दिशा देंगे। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई की परीक्षा होती है।

जेईई मेन के बाद विद्यार्थी एडवांस में हिस्सा लेते हैं। अंतिम परिणाम के आधार पर ही इन्हें अलग-अलग संस्थानों में दाखिला मिलेगा। बेहतर परिणाम लाने वाले इन होनहारों के परिवारों में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों का कहना है कि अब डिजिटल युग की शुरुआत हो चुकी है। आने वाला समय सिर्फ तकनीक का ही है। ताकि ये मुश्किल राह और आसान हो और देश को नई दिशा मिले। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई की परीक्षा होती है।
विज्ञापन


पिता बने प्रेरणा तो की मेहनत
110वें रैंक से सफल होने वाले छात्र अमित सिंह का कहना है कि उसे आईएएस अफसर बनना है। पिछली परीक्षा में उनके 99.9 पर्सेंटाइल थे। जबकि गणित विषय में 100 पर्सेंटाइल रहे। उनके पिता एनडीआरआई में वैज्ञानिक हैं। पिता सरकारी सेवा में हैं। इसलिए वे भी जनता के लिए काम करने के इच्छुक हैं। फिलहाल वे अच्छे इंजीनियरिंग संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से 12 घंटे की पढ़ाई
ऑल इंडिया 427वां रेंक लेने वाले मंयक गुप्ता का कहना है कि मेहनत कभी विफल नहीं जाती। उन्होंने लगातार 10 से 12 घंटे पढ़ाई की तो वे परीक्षा परिणाम शानदार लाने में सफल रहे। उनका कहना है कि अभिभावकों का सहयोग भी जरूरी है। बिना अच्छे मार्गदर्शन और मेहनत के हम कभी किसी भी काम में सफल नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed