फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Prime Minister has brought about a major ideological change... Manohar Lal

Karnal News: प्रधानमंत्री ने बड़ा वैचारिक परिवर्तन किया है... मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister has brought about a major ideological change... Manohar Lal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 11 सालों में प्रधानमंत्री ने बड़ा वैचारिक परिवर्तन किया है। पीएम ने एक बार कहा था- देश पहले मैं बाद में, जबकि कांग्रेसी कहते थे- मैं पहले, देश जाए भाड़ में। पीएम ने देश हित में अनेक नए अभियान शुरू कर पारदर्शिता को बढ़ावा दिया। सक्रिय सदस्य वही है जो पार्टी के कार्यों और उसकी विचारधारा को आगे बढ़ाए। आज प्रदेश में पार्टी के 45 हजार सक्रिय सदस्य बन चुके हैं जबकि 1996-97 में इनकी संख्या मात्र 3500 थी, सक्रिय सदस्य पार्टी की धुरी होते हैं।

वे शुक्रवार की शाम कृष्ण कृपा धाम में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सामान्य सदस्य वही है जो पार्टी का समर्थक हो। लेकिन सक्रिय सदस्य उसे माना जाएगा जो पार्टी के कार्यों और विचारधारा को आगे बढ़ाए। 2025 आरएसएस का भी शताब्दी वर्ष है। कार्यकर्ताओं को संघ की विचारधारा की भी जानकारी होनी चाहिए, भले ही आरएसएस राजनैतिक पार्टी नहीं है।
विज्ञापन


विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि भाजपा ने 1990 तक अलग पहचान बना ली थी। संगठन को मजबूत करने में उन्होंने डॉ. मंगलसेन के अतुलनीय योगदान का वर्णन किया। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि हर गांव, बूथ तक पार्टी को मजबूत किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed