{"_id":"62801583bc976b25c46d4913","slug":"the-power-of-the-city-fell-due-to-fault-in-the-power-house-karnal-news-knl108215816","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस में फाल्ट आने से गुल हुई शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउस में फाल्ट आने से गुल हुई शहर की बिजली
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर 12 स्थित 33 केवीए पॉवर हाउस में शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण शहर में बिजली गुल हो गई। इससे निर्मल कॉलोनी, लघु सचिवालय क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा। वहीं सूचना पर उत्तर हरियाणा विद्युत निगम के तकनीकी कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में वैकल्पिक व्यवस्था कर जनरेटर चलाने पड़े।
सेक्टर 12 स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन के पीछे 33 केवीए पॉवर स्टेशन में खराबी आने से शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एक तरफ मौसम की मार और दूसरी तरफ बिजली गुल होने से लोगों के पसीने छूट गए।
विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता सोमवीर सिंह का कहना है कि पॉवर हाउस में तकनीकी खराबी आई है। जिसे दूर किया जा रहा है। जल्द बिजली बहाल हो जाएगी। उनकी शहरवासियों से अपील है कि धैर्य बनाए रखें। उपकरणों में तकनीकी खराबी की संभावना कई बार बन जाती है। निगम की टीम सतर्क है और तत्परता से काम में जुटी है।