फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The pond will be renovated

Karnal News: तालाब का होगा नवीनीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
The pond will be renovated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने कलसौरा गावं में एक करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से मंदिर वाले तालाब के पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के पास वाले तालाब और बीबीपुर रोड पर स्थित तालाब का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जल सबसे अनमोल प्राकृतिक संसाधनों में से एक है जिसे हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने की आवश्यकता है।
तालाबों का सुधार होने से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा, गंदा पानी नालियों में नहीं फैलेगा और पानी की निकासी भी ठीक प्रकार से हो सकेगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अमृत सरोवर योजना के माध्यम से प्रदेश में जल संसाधनों को मजबूत किया जाएगा। सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से प्रदेश के तालाबों का पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन तालाबों का विकास तय मापदंडों जैसे तालाब का न्यूनतम क्षेत्रफल एक एकड़ या इससे अधिक होना चाहिए, तालाब की उचित गहराई के साथ उचित ढलान वाले तटबंध बनाया जाएगा। इसके अलावा, इन तालाबों के किनारे बड़, पीपल, नीम की पौध व अन्य वनस्पति लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed