{"_id":"1ef95572e94e0be427733c6741a87b42","slug":"the-police-team-to-nab-accused-of-tampering-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
नीलोखेड़ी
Updated Fri, 20 Dec 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलोखेड़ी कस्बे में छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर धावा बोलने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है।
पुलिस पार्टी पर हमले के कारण पांच पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। मौके पर ही कई पुलिसवालों की वर्दियां फाड़ दी गई। एसएचओ श्रीदत्त शर्मा ने बताया कि स्कूल एरिया की एक महिला अपने घर से दूध लेने के लिए गई थी। रास्ते में रवि कपूर नामक युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा।
महिला ने शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के सामने पेश हुई और न्याय की मांग की। एसपी शशांक आनंद ने मामले की छानबीन नीलोखेड़ी पुलिस को सौंपी थी।
चौकी इंचार्ज मनोज कुमार जब आरोपी रवि कपूर को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंचे तो आरोपी के पिता सोमनाथ कपूर, भाई प्रवीण कुमार, माता सुनीता कपूर व पत्नी पायल कपूर ने डंडों से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में एएसआई मनोज कुमार, एएसआई सुरेश और सुभाष, कांस्टेबल अनिल व महिला कांस्टेबल पकविंदर कौर जख्मी हो गए और उनमें दो पुलिसवालों की वर्दियां भी फाड़ दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी रवि कपूर, भाई प्रवीण व पिता सोमनाथ को काबू कर लिया लेकिन महिला पुलिसकर्मी की कमी केे कारण उसकी पत्नी व माता भागने में सफल हो गई। एसएचओ श्रीदत्त ने बताया कि तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया है और दो महिलाएं अभी फरार है, उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।