फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The picture of the country and the state has changed in nine and a half years: Naib Saini

साढ़े नौ सालों में बदली देश-प्रदेश की तस्वीर : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
The picture of the country and the state has changed in nine and a half years: Naib Saini
करनाल। मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। उन्होंंने कहा कि प्रदेश सरकार के साढ़े नौ वर्षो के कार्यकाल में हर क्षेत्र में बदलाव दिखाई दे रहा है। दुनियाभर में लोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना कर रहे हैं। अब जनता उन्हें तीसरी बार पीएम बनाने का निर्णय कर चुकी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को करनाल में सदर बाजार में वैद्य देवेंद्र बत्तरा, पुरुषोत्तम गार्डन में विकास कथूरिया व सेक्टर-7 में योगेश गोयल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आढ़तियों की ओर से नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। आढ़तियों ने गेहूं आदि लेकर आने वाले किसानों के लिए यूपी की सीमा खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मौके पर भाजपा नेता जगमोहन आनंद, संजय बठला, ईलम सिंह, समाजसेवी बृज गुप्ता, सुनील गोयल, युद्धवीर सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान रजनीश चौधरी, राज कुमार सिंगला, पूर्व प्रधान सतवीर मित्तल, सतपाल गुप्ता, राजेश गोयल, नीरज कुमार, राजेश अरोड़ा आदि कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

ढेरी पर जाकर देखी नमी
मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को नई अनाज मंडी पहुंचे तो उन्होंने किसानों की गेहूं की ढेरियों पर जाकर नमी को चेक किया। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। समय पर भुगतान किया जा रहा है। मंडियों से गेहूं के उठान में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद आढ़ती गुरबख्शीस सिंह लाडी के प्रतिष्ठान पर आढ़तियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed