फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The pain of separation has risen in me, friend, I will go to Vrindavan dance to the hymn

Karnal News: मेरे उठे विरह की पीर सखी वृंदावन जाऊंगी... भजन पर झूमे

Thu, 23 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 23 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The pain of separation has risen in me, friend, I will go to Vrindavan dance to the hymn
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिलेभर में गोवर्धन पूजा पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। करनाल शहर के श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन बनाकर श्रद्धालुओं ने पूजा की। सुबह ही महिलाओं ने मंदिर में पहुंच कर भजन गाए। अन्नु खट्टर ने, मेरा मन पंछी ये बोले उड़ वृंदावन जाऊं, मेरे उठे विरह की पीर सखी वृंदावन जाऊंगी... और नैनन के तीर चलावे है, ये चपल नयन बनवारी... भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्तिक मास के कार्यक्रम में प्रातः काल विश्व शांति एवं समृद्धि के लिए हवन में पंडित अनिल द्विवेदी और पंडित हरीश आचार्य ने मंत्र उच्चारण करवा नवग्रह पूजन से हवन में आए हुए श्रद्धालुओं से आहुतियां डलवाईं। मुख्य यजमान के रूप में प्रधान रविंद्र तनेजा, रेनू तनेजा शामिल हुई। इस अवसर पर अशोक मदान, सुशील मदान, सुनैना मदान, विवेक नागपाल, वेद दुआ, नीरज कपूर, मुरारी बत्रा, अनु खट्टर, संजय बत्रा, नरेश तनेजा, सरिता तनेजा, रतन सिंह, रवि खन्ना, दलीप गांधी, वीना ग्रोवर, अंजू बाला, सुशीला और डॉ. आरके सचदेवा के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed