फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The paddy grown and sold only on paper, the commission agent got the full payment

Karnal News: कागजों में ही उगा और बिका धान आढ़ती को मिल गया पूरा भुगतान

Sat, 31 Jan 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 31 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The paddy grown and sold only on paper, the commission agent got the full payment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में हुए 20 करोड़ रुपये के धान घोटाले में बड़ा गेटपास फर्जीवाड़ा सामने आया है। करनाल अनाज मंडी में हुए फर्जीवाड़े में पुलिस की एसआईटी ने आरोपी मिलर एवं आढ़ती देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में तीन किसान ऐसे पाए गए हैं जिन्होंने धान उगाया ही नहीं था लेकिन उनके नाम पर करनाल की अनाज मंडी में 2500 क्विंटल धान बिका हुआ दिखाया गया।
जांच में सामने आया है कि आढ़ती ने किसानों के नाम से खुद ही ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पर पीआर धान का पंजीकरण करवाया था। इसके लिए किसानों से ओटीपी लिए थे। आरोपी आढ़ती ने मार्केट कमेटी के कर्मचारियों व अधिकारियों से मिलीभगत करके फर्जी धान के गेटपास कटवा लिया।
विज्ञापन

उसने इस धान को खुद की दुकान पर बिका दिखाया, इसमें खरीद एजेंसी के निरीक्षक की मिलीभगत है। इसके बाद खुद के मिल सहित अन्य मिल में जाना दिखाया है। इसके बाद किसान के खाते में आई करीब 59 लाख 70 हजार रुपये की राशि खुद ले ली। इससे साबित हुआ कि घोटाले में अकेला आढ़ती ही नहीं मार्केट कमेटी, खरीद एजेंसी, मिलर सहित ट्रांसपोर्टर की भी सहभागिता है। इससे सभी की जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े होते हैं। अभी पुलिस की एसआईटी अन्य आढ़तियों व मिलर की संलिप्तता को लेकर जांच कर रही है। इस मामले में बड़ी संख्या में आढ़तियों, मिलर, ट्रांसपोर्टर व कर्मचारियों कर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed