{"_id":"691a2c18099c5132aa092407","slug":"the-ot-and-4-wards-of-the-civil-hospital-will-be-centrally-air-conditioned-karnal-news-c-18-knl1008-781881-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेंट्रली एयरकंडीशंड होंगे नागरिक अस्पताल का ओटी और 4 वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेंट्रली एयरकंडीशंड होंगे नागरिक अस्पताल का ओटी और 4 वार्ड
Mon, 17 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल का निजी अस्पताल की तर्ज पर कायाकल्प किया जा रहा है। भू-तल के सौंदर्यीकरण के बाद अब प्रथम तल पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसे वातानुकूलित किया जा रहा है। पहले तल पर ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक सहित चार वार्ड हैं, सभी को सेंट्रली एयरकंडीशंड किया जाएगा। वातानुकूलन के काम पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे।
केंद्रीकृत वातानुकूलन का काम शुरू हो चुका है। मार्च से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य है। फॉल्स सीलिंग, पेंट, मैटल शीट, नए पर्दे आदि लगाकर वार्डों को नया लुक भी दिया जाएगा। शौचालयों की स्थिति भी सुधरेगी। इनमें नई सीटें, टाइल्स लगेंगे और अन्य काम होंगे। वर्तमान में शौचालयों की हालत बहुत खराब है। बदबू रहती है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलबीर का कहना है कि अस्पताल में सेंट्रली एयरकंडीशंड होने से गर्मियों में मरीजों की परेशानी कम हो जाएगी। उनके ठीक होने पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। कई वार्डों में गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी में तकलीफ से गुजरना पड़ता है।
थैलेसीमिया पीड़ितों और शिशु वार्ड के लिए थी जरूरत
प्रथम तल पर ब्लड बैंक, ब्लड यूनिट, थैलीसीमिया और बच्चों का वार्ड है। अस्पताल के पहले तल पर रोजाना सबसे ज्यादा मरीजों की आवाजाही रहती है। पिछले वर्ष गर्मी में वार्डों में मरीजों और तीमारदारों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था। एयर कंडीशनिंग शुरू होने के बाद भीड़ होने पर भी वार्डों में ठंडा और आरामदायक माहौल मिलेगा।