फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The one with the black robe is my friend, the Mohan of my heart, you are a darling...

Karnal News: काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The one with the black robe is my friend, the Mohan of my heart, you are a darling...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित फाल्गुन महोत्सव में श्री खाटूू श्याम मंदिर सीकर राजस्थान की तर्ज पर करनाल के खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर पहुंचे। पद यात्राएं निकाली गईं। सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर श्याम बाबा को प्रिय 56 भोग लगाए। महोत्सव के आखिरी दिन संकीर्तन में कलाकार अंकुर गर्ग ने काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। कलाकार कीर्ति मान ने मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
कलाकार राजन मदान ने मेरा घर आज कीर्तन होगा भजन गाया। पंकज हरियाणवी ने मतलब की इस दुनिया से मुझको नफरत है, ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकार प्रतोश शर्मा फकीरा ने राधा नाम की लगाई फुलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलदां भजन गाया। पंडित दीपक पांडे ने अंशुल गर्ग, सुनीता गर्ग, अनुज सिंगला, रोमा सिंगला, राजेश कुमार, प्रोमीला सिंगला, नितिन सिंगला व निजी सिंगला से पूजा करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से फाल्गुन महोत्सव में पहुंचे अतिथियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा सहयोग करने वाले श्याम सेवकों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
विज्ञापन

मंडल के सेवकों ने कहा कि अगले वर्ष भी इसी प्रकार से फाल्गुन महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सचिन गुप्ता, पंकिल गोयल, अजय सैनी, मोहन लोधी, सुशील गर्ग, अजीत जैन, राजीव जैन, संदीप गुप्ता, करण बंसल, सुदामा गर्ग, किशोर गर्ग, नुतिन अरोड़ा, मनीष गर्ग, विशाल सैनी, गुरदयाल अग्रवाल, विशाल गोयल, संजय बमल, नितेश खेतरपाल, जगमाल गुप्ता, देसराज गोयल व रामकरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed