फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The 'One Rupee, One Brick' initiative will now be visible in Karnanagari, with Agrabandhu Chowk set to become a landmark.

Karnal News: एक रुपया-एक ईंट की सोच अब कर्णनगरी में दिखेगी, अग्रबंधु चौक बनेगा पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The 'One Rupee, One Brick' initiative will now be visible in Karnanagari, with Agrabandhu Chowk set to become a landmark.
अग्रवाल सभा सेक्टर 7 की ओर से ऐसा हो सकता है अग्रबंधु चौक। एआई
भगवानदास
विज्ञापन

करनाल। किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में एक रुपया रख देना और उसके घर की नींव के लिए एक ईंट दे देना आज के दौर में भले ही कहानी जैसा लगे, लेकिन अग्रोहा की यही परंपरा सहयोग और आत्मनिर्भरता की मिसाल मानी जाती है। इसी ऐतिहासिक सोच को अब कर्ण नगरी में स्थायी पहचान मिलने जा रही है। सेक्टर-7 और 8 के बीच मुख्य सड़क के मध्य अग्रवाल सभा सेक्टर-7 की ओर से अग्रबंधु चौक (एक रुपया-एक ईंट), महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा और अग्रवाटिका का निर्माण कराया गया है। इसका अनावरण 11 अक्तूबर को होगा।
कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि होंगे। विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेणु बाला गुप्ता और भाजपा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। अग्रवाल सभा सेक्टर-7 के प्रधान नीरज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे पूजन और हवन से होगी। इसके बाद शाम 3:30 बजे अतिथियों का स्वागत किया जाएगा और अग्रबंधु चौक का अनावरण होगा।
विज्ञापन


एक रुपया व्यापार की उम्मीद, एक ईंट घर का भरोसा
प्रधान नीरज अग्रवाल के अनुसार अग्रोहा की प्रेरणादायी परंपराओं में एक रुपया, एक ईंट की परंपरा विशेष रही है। मान्यता थी कि अग्रोहा में कोई व्यक्ति किसी भी जाति या धर्म का हो और वहां आकर बसता था तो स्थानीय परिवार उसे अपनी ओर से एक रुपया और एक ईंट देते थे। एक रुपये से नया व्यापार शुरू करने की उम्मीद और एक ईंट से घर बनाने का भरोसा दिया जाता था। इस परंपरा के पीछे केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि साथ खड़े होने का संदेश था। समाज नए व्यक्ति से यह कहता था कि वह अकेला नहीं है। उसे अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सहयोग दिया जाएगा। इसी सोच को अग्रवाल सभा ने करनाल में चौक के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed