फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The officer's duty will be considered satisfactory only if the applicant is satisfied.

Karnal News: आवेदक संतुष्ट होने पर ही अधिकारी की ड्यूटी मानी जाएगी संतोषजनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
The officer's duty will be considered satisfactory only if the applicant is satisfied.
- हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त पहुंचे करनाल, मुख्यमंत्री जनसंवाद की शिकायतें और आस की सेवाओं पर की समीक्षा
विज्ञापन


- अब तक जिले में हुए 27 जनसंवाद, 3511 शिकायतों में से 424 पर अभी कार्यवाही लंबित

- मुख्य आयुक्त बोले- शिकायतें निपटाने में लापरवाही पर अधिकारी-कर्मचारी पर होगी कार्रवाई



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने कहा कि जो व्यक्ति सेवाओं के लिए आवेदन करने के बाद प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट होगा, तभी अधिकारी की कार्यप्रणाली और ड्यूटी को संतोषजनक माना जाएगा। इसलिए सभी अधिकारियों को सेवा के अधिकार के तहत तमाम सेवाओं का फायदा निर्धारित समयावधि के अंदर उपलब्ध करवाएंगे। इस मामले में लापरवाही सहन नहीं होगी।

वे मंगलवार को करनाल पहुंचे थे। लघु सचिवालय के सभागार में उन्होंने मुख्यमंत्री जनसंवाद और ऑटो अपील सिस्टम (आस) के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में डीसी अनीश यादव ने बताया कि करनाल में अब तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 27 जनसंवाद हो चुके हैं। इनमें 3511 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 424 शिकायतें लंबित हैं। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में आने वाली शिकायतों का तत्काल निवारण किया जाए। इन्हें निपटाने में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी कौताही न बरते अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना मांगे पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से नागरिकों को ऑटो अपील सिस्टम (आस) के माध्यम से 655 सेवाएं दी जा रही है। इन सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले नागरिक को निर्धारित समयावधि के अंदर निपटारा करना संबंधित विभाग के अधिकारी की ड्यूटी है। शिकायतों पर अधिकारी सक्रिय तरीके से कार्यवाही करें। हम सभी को सेवा और समर्पण की भावना से काम करना है। उन्होंने उपायुक्त अनीश यादव को भी हर विभाग की गहराई से समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम अशोक कुमार, एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल, एसडीएम अदिति, सीटीएम अमन कुमार, बिजली निगम के एसई कशिश मान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अलग-अलग विभागों से लिया फीडबैक

मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने अधिकारियों के साथ सेवा के अधिकार के तहत नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही 655 सेवाओं के बारे में फीडबैक ली और विभाग की प्रगति की समीक्षा भी की। मुख्य आयुक्त ने जिला समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, बिजली विभाग, अक्षय ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों की प्रगति को सबके समक्ष रखा और लोगों द्वारा दिए गए आवेदनों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही को भी सबके समक्ष दिखाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ऑटो अपील सिस्टम की सेवाओं का लाभ लोगों को निर्धारित समयावधि के अंदर उपलब्ध करवाना है। इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सेवाओं का पोर्टल पर रोजाना अवलोकन करें और लोगों की शिकायतों का निपटारा करके उन्हें पूर्णत: संतुष्ट करने का प्रयास करें।




काम होने पर लोगों ने जताई संतुष्टि

मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने आमजन से भी संवाद किया। संजय कुमार ने कहा कि एचएसवीपी में प्लॉट की ट्रांसफर की परमिशन काफी समय से लटकी हुई थी, जो उसे अब प्राप्त हुई। बबीता ने बताया कि उनसे विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया था, जो बन गई है, इसका एसएमएस उसे प्राप्त हो चुका है। अमित ने असंध के एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल के प्रयास से महज एक दिन में उसका रिहायशी प्रमाणपत्र बना। निर्मला देवी ने कहा कि उसने विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया था, जो मंजूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed