फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The new formula now learn math teacher

अब गणित के नए फार्मूले सीखेंगे शिक्षक

Mon, 15 Sep 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Mon, 15 Sep 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
अब गुरु जी को भी क्लास लगानी होगी, क्योंकि गणित विषय को आसान बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने गणित के अध्यापक व प्राध्यापकों को दो चरणों में ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में नवनियुक्त पीजीटी मैथ को इंडक्शन ट्रेनिंग दी जाएगी और दूसरे चरण में पुराने सभी अध्यापकों और प्राध्यापकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गणित से जुड़ी बारीक जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


माना जाता है कि गणित और साइंस दो ऐसे विषय हैं, जिसमें सबसे ज्यादा रि-अपीयर के केस होते हैं। अधिकतर विद्यार्थियों के अंदर इन दोनों विषयों को देखते ही डर पैदा हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने गणित के अध्यापक और प्राध्यापकों को ट्रेनिंग देने का फैसला लिया है। इसमें गणित के सवालों को हल करने के लिए आसान सूत्र और शार्ट तरीके बताए जाएंगे। अध्यापक सूत्रों को सीखकर विद्यार्थियों को बताएंगे, ताकि परीक्षा में विद्यार्थी समय रहते सभी सवाल हल कर सके।
विज्ञापन


चार मास्टर ट्रेनर देंगे ट्रेनिंग
सर्व शिक्षा अभियान के तहत 15 से 25 सितंबर तक डायट शाहपुर में पीजीटी मैथ को इंडक्शन ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें जिले के 45 नवनियुक्त प्राध्यापक भाग लेंगे। इसमें चार मास्टर ट्रेनर जिला गणित विशेषज्ञ मोहन मुंजाल, सुशील कुमार, ओमप्रकाश और मोहन सिंह शॉर्ट तरीके बताएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों के साथ करें अच्छा बर्ताव
प्राध्यापकों को बताया जाएगा कि अगर किसी विद्यार्थी को कोई सवाल एक बार में नहीं समझ आए तो उसे दोबारा समझाने की कोशिश करें, अगर तब भी नहीं समझ पाए तो उसे ताड़ने के बजाय उसके कारण ढूंढने की कोशिश करें। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed