फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The murder of elderly in money transactions

पैसों के लेनदेन में अधेड़ की हत्या

Thu, 18 Jun 2015 01:06 AM IST
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
गांव नगला फार्म में पैसों के लेेनदेन के मामले में हुई कहासुनी में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


 पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ मंगलवार देर हुई इस वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से बुधवार सुबह परिजनों ने सदर थाने के बाहर हंगामा किया। पीड़ितों ने पुलिस को चेताया कि अगर जल्द ही आरोपी काबू नहीं किए तो वे थाने के बाहर धरना देंगे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगला फार्म वासी पाला उर्फ पाला की गांव में पैसों के लेन देन में कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि पालू (50) को चाकू मारे और वह अचेत होकर गिर गया। जब तक परिजनों ने पालू को संभाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पालू की मौत का खबर गांव में आग की तरफ फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के लड़के जीतू ने बताया कि उसके पिता की गांव के दीवान और पवन ने हत्या की है। आरोपियों ने चाकू से वार किए और फिर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने जीतू की शिकायत पर दीवान, पवन के खिलाफ हत्या के आरोप का केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना के प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि मृतक पालू गांव में ही मेहनत मजदूरी करता था। गांव के दो लोगों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। उधर, थाना प्रभारी इस मामले को पैसों के लेनदेन को लेकर जोड़कर देख रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


थाने के बाहर किया हंगामा
बुधवार सुबह करीब नौ बजे परिजन इंसाफ के लिए सदर थाना पहुंचे। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सदर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मचारियों ने पीड़ितों को समझाया। 20 मिनट तक थाने के बाहर बहस होती रही और पीड़ित परेशान रहे। थाने के बाहर विरोध जताने पर जाम की स्थिति बनी रही और वाहनों की लाइन रही। थाना प्रभारी के ठोस आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed