फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Municipal Corporation will recover the rent from the 16 sealed shops by auctioning their goods.

Karnal News: नगर निगम सील की गई 16 दुकानों के सामान की नीलामी से वसूलेगा किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will recover the rent from the 16 sealed shops by auctioning their goods.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने पिछले दिनों सील की गई किराए की दुकानों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया है कि 16 दुकानों की मरम्मत कराई जाएगी। 13 अक्तूबर को निगम की टीम दुकानों का मुआयना करेगी। दुकानों में मौजूद सामान की नीलामी कर किराए की वसूली की जाएगी। दुकानों को दोबारा किराए पर उठाया जाएगा।

निगमायुक्त ने बताया कि 13 अक्तूबर को निरीक्षण के दौरान संबंधित दुकानों के किरायदारों को मौके पर मौजूद रहना अनिवार्य है। उनकी उपस्थिति में दुकानों को डी-सील किया जाएगा और दुकानों से मिलने वाले सामान का मूल्यांकन कर उसकी सार्वजनिक बोली के माध्यम से बिक्री की जाएगी, जिससे लंबित किराया व अन्य बकाया राशि की वसूली हो सके। उन्होंने बताया कि जिन दुकानों में टूट-फूट पाए जाने पर मरम्मत की जरूरत होगी, निगम की अभियंता शाखा उनकी मरम्मत कराएंगी। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद नगर निगम खुली बोली करवाकर दुकानों को पुन: किराए पर देगा। इससे निगम को वित्तीय हानि से बचाया जा सकेगा और परिसंपत्तियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


इन दुकानों का होगा सर्वे

क्रम संख्या किराएदार का नाम दुकान न. दुकान का पता

1. लक्ष्मी नायारण 06 ओल्ड पोस्ट ऑफिस

2. सोहन लाल 08 प्रेम नगर

3. ममता चौरसिया 09 प्रेम नगर

4. अमित शर्मा 05 बांसो गेट

5. शशि 02 कर्ण ताल

6. जोगिन्द्र 03 कर्ण ताल

7. मंजू 04 कर्ण ताल

8. मंजीत 19 कंबोपुरा
9. मोहित 22 कंबोपुरा
10. विकास शर्मा 01 कर्ण ताल के अंदर

11. इन्द्रजीत 02 कर्ण ताल के अंदर

12. कमल 03 कर्ण ताल के अंदर

13. नवीन शर्मा 04 कर्ण ताल के अंदर

14. राकेश कुमार 05 कर्ण ताल के अंदर

15. नवीन शर्मा 06 कर्ण ताल के अंदर

16. विकास मल्होत्रा 07 कर्ण ताल के अंदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed