फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The MLA held a court and listened to the problems of the people

Karnal News: विधायक ने दरबार लगा सुनीं लोगों की समस्याएं

Tue, 19 Aug 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 19 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The MLA held a court and listened to the problems of the people
109....महिलाओं की समस्या सुनते विधायक रामकुमार कश्यप । संवाद
इंद्री। सिंचाई विभाग स्थित विश्राम गृह में इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप ने सोमवार को जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिशा-निर्देश दिए। गांव मुस्सेपुर से आण् पंकज कुमार व अन्य ने गांव में सार्वजनिक चौपाल बनाने की मांग रखी। बीबीपुर जाटान से भूषण व अन्य ग्रामीणों ने गलियों की समस्या बताई। रैयतखाना गांव से आए बनारसी दास ने आयुष्मान कार्ड और बीपीएल कार्ड की समस्या बताई। गांव मटक माजरी से आए ग्रामीणों ने सीवरेज की सफाई की समस्या बताई। गांव नेवल से आए ग्रामीणों ने गांव में सार्वजनिक चौपाल बनवाने की मांग की। विधायक ने सभी की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया। जनता दरबार के दौरान गांव भौजी खालसा से आई पिंकी, जमेरों और प्रेमो ने विधायक से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने बारे अनुरोध किया। इस पर विधायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला कॉर्डिनेटर जोगिंद्र सिंह को समस्या का निवारण करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed