{"_id":"672bdbff309b8bc7a50d5387","slug":"the-mla-assured-to-fill-the-posts-of-cmo-and-pmo-karnal-news-c-18-knl1008-513949-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विधायक ने सीएमओ, पीएमओ के पद भरने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विधायक ने सीएमओ, पीएमओ के पद भरने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
करनाल। पिछले कई महीनों से खाली पड़े सीएमओ व पीएमओ के पदों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है। बुधवार को विधायक जगमोहन आनंद दोपहर को सीएमओ दफ्तर पहुंचे और वहां पर कैथल की सीएमओ डॉ. रेणु चावला को भी बुलाया। जिनके पास करनाल सीएमओ का अतिरिक्त चार्ज है। इसके बाद विधायक ने सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और पूरी स्थिति के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द सीएमओ और पीएमओ के पदों को भरा जाएगा। वह वीरवार को सीएम नायब सिंह सैनी से इस बारे में बात करेंगे ताकि जल्द से जल्द इन खाली पदों पर अधिकारी नियुक्त किया जा सके। अमर उजाला ने इस मामले को बुधवार के अंक प्रमुखता से उठाया था।
दो महीने से सीएमओ व सात महीने से पीएमओ के पद खाली
पूरे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं देखने वाले सीएमओ का पद दो महीने से खाली पड़ा है। 30 अगस्त को पूर्व सीएमओ डॉ. कृष्ण प्रमोशन होने के बाद चले गए थे। तभी से कैथल की सीएमओ डॉ. रेणु चावला को अतिरिक्त चार्ज दिया हुआ है। इससे पहले 31 मार्च को पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर रिटायर्ड हो गए थे। तभी से पीएमओ का पद भी खाली पड़ा है।
विज्ञापन
मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी
इन दोनों पदों के खाली होने से मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है क्योंकि मरीजों की सुनने वाला कोई नहीं है। जिला नागरिक अस्पताल हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र की सीएचसी व पीएचसी सभी जगह डॉक्टर व कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। मरीजों को ओपीडी में घंटों डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ता है। डॉक्टर समय पर ओपीडी में नहीं आ रहे हैं और न ही मरीजों की कोई सुनने वाला है।