फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The mayor hoisted the flag in the leper colony

Karnal News: महापौर ने कोढ़ी कॉलोनी में किया ध्वजारोहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The mayor hoisted the flag in the leper colony
122.... इंद्रा चक्रवती कॉलाेनी में शपथ दिलवाती मेयर रेनू बाला गुप्ता। स्वयं
करनाल। स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम की ओर से हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान के तहत वीरवार को इंदिरा चक्रवर्ती ग्राम (कोढ़ी कॉलोनी) में समारोह आयोजित किया गया। इसमें महापौर रेनू बाला गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा और स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उन्होंने सभी कॉलोनी वासियों को कपड़े के थैले वितरित किए। सभी से अपील की गई कि वे पॉलीथिन का प्रयोग न करें। सामान खरीदने के लिए जब भी बाजार जाएं, तो इन थैलों का प्रयोग करें। इस अवसर पर तिरंगा झंडा की सुंदर रंगोली तैयार की गई, जो कॉलोनी वासियों विशेषकर बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन टीम ने स्वच्छता को लेकर जागरूक किया और कॉलोनी वासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। सभी कॉलोनी वासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। सभी को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पश्चात भी सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना है। बच्चे व बड़े ध्वज को इधर-उधर न गिराकर नगर निगम द्वारा सेक्टर-13 स्थित सामुदायिक केंद्र में बनाए गए कलेक्शन सेंटर में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय झंडा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमें इसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए। हमारा उद्देश्य हर घर में तिरंगा झंडा लहराना है, जिससे हमारी राष्ट्रीय एकता और गर्व को बढ़ावा मिले। मु
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर वार्ड पांच के पार्षद सुभाष चंद, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष कोच व सोनू, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा, सफाई निरीक्षक ऊषा रानी, मनदीप सिंह व संदीप कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब, सहायक मनोज मान समेत कॉलोनी वासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed