फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The main road in Vijay Nagar will be constructed at a cost of Rs 80 lakh.

Karnal News: विजय नगर में 80 लाख रुपये से बनेगी मुख्य सड़क

Mon, 26 Jan 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 26 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The main road in Vijay Nagar will be constructed at a cost of Rs 80 lakh.
करनाल। वार्ड-20 के विजय नगर क्षेत्र की मुख्य सड़क करीब 80 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इससे इलाके के चार हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से खस्ताहाल इस सड़क के निर्माण से इलाके के आने-जाने वालों के लिए आवागमन बेहतर होगा।
विज्ञापन

यह पक्की सड़क आहिल्या बाई होल्कर चौक से लेकर काछवा रोड तक वाया स्लॉटर हाउस बनाई जाएगी। यह मार्ग विजय नगर के साथ-साथ आसपास के कई रिहायशी इलाकों को जोड़ता है। रोजाना करीब चार हजार लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को लंबे समय से धूल, गड्ढों और जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


वार्ड निवासी रमेश, राजेंद्र, सुखदीप, विरेंद्र, रामलाल का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाता है। इससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। वाहन चालक भी परेशान रहते हैं। नई सड़क बनने से विजय नगर से काछवा रोड और आसपास के वार्डों तक पहुंच आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा काम

नगर निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed