फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Maha Kumbh Dhanauri won Kabaddi

धनौरी ने जीता कबड्डी का महाकुंभ

Sun, 22 Dec 2013 12:19 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sun, 22 Dec 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
The Maha Kumbh Dhanauri won Kabaddi
कैथल में चौधरी बारू राम मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से जाट कॉलेज मैदान में आयोजित हरियाणा स्टाइल राज्य स्तरीय कबड्डी महाकुंभ शनिवार देर शाम संपन्न हो गया। फाइनल मुकाबले में धनौरी ने समैण को पराजित कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। धनौरी ने 31 व समैण ने 27 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


तीसरी स्थान पर अहर व चौथे स्थान पर बदौड़ की टीम रही। ट्रस्ट के प्रधान इंद्रजीत ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 140 टीमों ने शिकरत की। प्रतियोगिता में मंच का संचालन धर्मपाल ठेकेदार ने किया। प्रतियोगिता में उमड़ी भीड़ का जोश देखते ही बन रहा था। फाईनल तक हजारों की संख्या में दर्शक मैदान के चारों ओर उमड़े रहे। एक-एक अंक पर बजने वाली ताली एवं दर्शकों की हूटिंग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाती रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिन सभी मुकाबलों में जबरदस्त टक्कर हुई। फाइनल मुकाबला लाइटें जगाकर आयोजित किया गया। प्रधान इंद्र मुच्छल ने कहा कि कबड्डी हरियाणा ही नहीं बल्कि भारत का लोकप्रिय खेल है। इस खेल में भारत ने पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि युवा नशा जैसे बुरी लत को छोड़कर खेलों में भागीदारी करें। इससे जहां देश व प्रदेश का नाम रोशन होगा, वहीं खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट के महासचिव हिम्मत धारीवाल ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ट्रस्ट के सचिव हिम्मत सिंह, विक्रम सिंह, मास्टर राममेश्वर धारीवाल, दर्शन सिंह मालखेड़ी, धर्मपाल ठेकेदार, सतु, पूर्ण सिंह कुंडू, शमशेर शेरी, दिलबाग सिंह, राजेश कुमार, ईश्वर ढांडा मौजूद रहे।


शनिवार को हुए मुकाबलों में डोहला ने बढ़सिकरी को, धनौरी बी ने हरिगढ किंगण को, समैण ने सांच को, बडौद ने बोपर को, कुराना ने खेदड़ को, राजपूरा ने हाडवा को, सोनीपत जिला के गांव जवारा ने चंदाना को, सिरसल ने क्योंडक को, पानीपत के अहर गांव की टीम ने धनौरी बी को, डयोला ने जवारा समैण कुराना को, धनौरी ए सिरसल को, बदौड़ ने डोहला को, धैनौरी ने राजपूरा को।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed