{"_id":"6a8cb53799b115446b0d8105","slug":"sanitation-workers-scuffled-with-the-police-karnal-news-c-18-knl1018-977093-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिस से सफाईकर्मियों ने की धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिस से सफाईकर्मियों ने की धक्का-मुक्की
विज्ञापन
पुलिस से सफाईकर्मियों ने की धक्का-मुक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 19वें दिन सोमवार को नगर निगम ने एजेंसी के सफाई कर्मचारियों के माध्यम से कचरा उठान शुरू कराने के लिए ताऊ देवी लाल चौक के नजदीक बने पॉइंट से गाड़ियां निकलवानी चाहीं तो सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया।
दिन में तीन बार कर्मचारियों का पुलिस के साथ गतिरोध हुआ। शाम को सफाई कर्मचारियों ने पुलिस से करीब एक घंटे तक धक्का-मुक्की तक की। इस दौरान पुलिस ने 100 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया।
विरोध जताते हुए महिला सफाई कर्मचारी जेसीबी पर चढ़ गईं, जिन्हें पुलिस ने नीचे उतारा, इसके बाद बसों में भरकर प्रदर्शनकारियों को ले गए। कर्मचारियों ने कहा कि वे मनमानी नहीं होने देंगे, सरकार उनकी मांगों को पूरा करे।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजकुमार का कहना है कि जब तक सरकार उनकी सभी मांगें नहीं मानती हड़ताल जारी रहेगी। सफाई नहीं करेंगे। उनका कहना है कि प्रदर्शन के बाद पुलिस उन्हें बसों में भरकर जेल तक ले गई थी। उन्होंने गिरफ्तारियां दी हैं। ब्यूरो