{"_id":"623e2ca1806404394623e219","slug":"the-machine-which-was-closed-for-months-in-the-civil-hospital-became-smooth-karnal-news-knl102899988","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में महीनों से बंद पड़ी मशीन हुई सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में महीनों से बंद पड़ी मशीन हुई सुचारु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में महीनों से बंद पड़ी लिफ्ट आखिरकार ठीक हो गई। विभाग ने लिफ्ट की मरम्मत करवाकर इसे शुरू करवा दिया है, जिससे मरीजों ने भी राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग ने एक माह पहले लिफ्ट को ठीक करवाने के लिए साढ़े आठ लाख रुपये का बजट जारी किया था, लेकिन तकनीकी विशेषज्ञ नहीं पहुंचने के कारण लिफ्ट की मरम्मत नहीं हो पाई। इसमें एक लिफ्ट करीब तीन माह और दूसरी छह माह से खराब पड़ी थी।
नागरिक अस्पताल में लगी दोनों लिफ्ट नहीं चलने के कारण अस्पताल की बहुमंजिला इमारत में विभिन्न वार्डों में जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मरीजों को ग्राउंड फ्लोर से प्रथम व दूसरे फ्लोर पर बने विभिन्न वार्डों में जाने और ऑपरेशन थियेटर तक पहुंचने के लिए भी रैंप का सहारा लेना पड़ता था। इस समस्या को अमर उजाला ने 13 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिस पर अधिकारियों ने जल्द लिफ्ट की मरम्मत करवाने की बात कही थी। नागरिक अस्पताल की कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने कहा कि लिफ्ट की मरम्मत के बाद इसे शुरू करवा दिया गया है।