फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The locks clicked on National Highway store

नेशनल हाईवे पर दुकान के ताले चटकाए

Mon, 10 Feb 2014 12:47 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 10 Feb 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
The locks clicked on National Highway store
इस्माईलाबाद में नेशनल हाईवे स्थित एक दुकान के ताले तोड़ कर चोर डेढ़ लाख की बैटरियों सहित लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए।
विज्ञापन


शनिवार रात को हुई इस घटना की जानकारी रविवार को दुकान मालिक को मिली, जिसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की पड़ताल जारी है। कस्बे में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी व लूट जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है।

हिसार रोड पर बिट्टू आटो इलेक्ट्रिकल वर्क्स दुकान पर शनिवार रात चोरों ने हाथ साफ करते हुए वहां से 18 बैटरियां उठा लीं। दुकानदार बिट्टू ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा हुआ था।
विज्ञापन


दुकान के अंदर जाकर देखने पर उसने पाया कि उसकी 18 बैटरियां तथा अन्य सामान गायब था। उसके मुताबिक अठारह बैटरियों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि दुकान में हुई चोरी की सूचना उसने थाना इस्माईलाबाद में दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक सीन ऑफ क्राइम टीम के विशेषज्ञ डॉ. अशोक वर्मा और डॉ. कृष्ण कुमार ने जांच के लिए नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed