फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The investigation committee found 90 quintals less wheat at the depot.

Karnal News: डिपो पर जांच समिति को 90 क्विंटल कम मिला गेहूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
The investigation committee found 90 quintals less wheat at the depot.
डीएफएससी की ओर से गठित समिति ने राशन डिपो की आकस्मिक जांच की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राशन वितरण नहीं करने की शिकायत के बाद जिला खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) की ओर से राशन डिपो पर जाकर जांच की गई जिसमें स्टाॅक से करीब 90 क्विंटल गेहूं कम पाया गया है। रिपोर्ट डीएफएससी को कल सौंपी जाएगी। जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

नगर की राजीवपुरम कॉलोनी निवासी योगेश कुमार आदि ने डीएफएससी कार्यालय में शिकायत देकर राशन डिपो मित्तम ब्रदर्स के संचालक विपिन कुमार पर राशन वितरण न करने, कम राशन देने और कार्डधारकों से अभद्रता आदि आरोप लगाया था। जिसकी जांच के लिए डीएफएससी अनिल कालड़ा ने एएफएसओ राजिंद्र सिंह की अगुवाई में जांच समिति गठित की थी। जिसमें पूर्ति निरीक्षक अनूप व सहायक पूर्ति निरीक्षक रनबीर सिंह को भी शामिल किया गया था। मंगलवार को समिति ने डिपो पर जांच की। एएफएसओ राजिंद्र सिंह ने बताया कि डिपो पर स्टाॅक से मिलान किया गया तो करीब 90 क्विंटल गेहूं कम मिला है। जिसकी रिपोर्ट डीएफएससी को बुधवार को सौंपी जाएगी। इसके बाद जिला कार्यालय से ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed