फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The injured worker died

घायल कर्मी ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
The injured worker died
इंद्री। चार दिन पहले इंद्री-गढ़ीबीरबल रोड पर टेंपो ट्रेवलर व रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली में हुई भिड़ंत में घायल एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। घायल कुलदीप का अस्पताल में उपचार चल रहा था और उसकी हालत गंभीर बनी थी। इस मामले में इंद्री पुलिस ने जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी शक्ति बालियान की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी गुरबचन सिंह के अनुसार हादसे में घायल गोरगढ़ निवासी कुलदीप (40) की भी मौत हो गई है। घायल तीन कर्मियों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। चंद्राव गांव के समीप स्थित एक कंपनी में 11 अक्तूबर को अल सुबह फैक्ट्री के करीब आठ-नौ कर्मचारी टेंपो ट्रेवलर में सवार होकर जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे वे टेंपो ट्रेवलर में गाड़ी चालक देव, प्रशांत शर्मा, अनिल कुमार, शिव कुमार, रोहित, विजय कुमार, कुलदीप सवार होकर ड्यूटी के लिए चले थे, जब वे राजेपुर मोड़ गढ़ीबीरबल रोड बरसाती नाले के पास पहुंचे थे तो टेपों ट्रेलवर व ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed