फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The increased freezing rain at night

इसलिए रातोंरात बढ़ गई ठंड

Fri, 08 Nov 2013 11:54 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Fri, 08 Nov 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
The increased freezing rain at night
कैथल में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में आ रहे बदलाव से ठंडक बढ़ गई है। वीरवार रात हुई हल्की बारिश ने भी ठंड को बढ़ा दिया है। इस कारण सुबह और शाम को लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम 21 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहा। इसमें ओर गिरावट आने की संभावनाएं हैं।

दीपावली के बाद से ही मौसम में ठंडक बढ़ गई। वीरवार रात करीब दस बजे हल्की बारिश भी हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दो दिनों में सुबह एवं शाम ठिठुरने वाली ठंड के चलते लोगों को जर्सी, शॉल एवं अन्य गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं ठंड बढ़ जाने के कारण गर्म कपड़ों की खरीद में भी तेजी आई है। बाजार में गर्म कपड़ों, जूतों के अलावा गर्म खाद्य पदार्थों की बिक्री भी बढ़ गई है। ठंड के चलते शाम को सड़कों से चहल-पहल भी कम होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. रमेश वर्मा ने बताया कि मौसम में परिवर्तन आ गया है। शुक्रवार को कैथल में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed