फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The house fell in the rain, kept pleading for help, then lost his life

बारिश में गिरा मकान, मदद की लगाता रहा गुहार, फिर हारकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
The house fell in the rain, kept pleading for help, then lost his life
गांव कुटेल के मृतक नरेश की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। कड़ी मेहनत करते तिनका-तिनका जोड़कर घर बनाया था, लेकिन पांच दिन पहले हुई बारिश में वह धराशायी हो गया। मदद के लिए उसने प्रशासन से भी गुहार लगाई, लेकिन फरियाद काम नहीं आई। आशियाना ढहने से आहत और मदद न मिलने से लाचार व्यक्ति ने टूटे मकान के गार्डर में सोमवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। साथ ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों के अनुसार कुटेल गांव निवासी नरेश कुमार-39 मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। बमुश्किल उसने अपना आशियाना खड़ा किया था, लेकिन 16 सितंबर को क्षेत्र में हुई तेज बारिश से नरेश और उसके भाई राजेश का मकान गिर गया था। गनीमत रही कि उस दौरान कोई चपेट में नहीं आया, लेकिन मकान में रखा सारा सामान खराब हो गया था। मेहनत की कमाई पर पानी फिरने से आहत नरेश ने परेशान होकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मृतक के भाई संजय और राजेश ने बताया कि नरेश ने मकान गिरने के बाद दोबारा से मकान के निर्माण में सहायता के लिए अधिकारियों के कार्यालयों में कई बार चक्कर काटे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हारकर सोमवार की रात उसने टूटे हुए मकान के ही गार्डर में ही फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। देर रात साढ़े 12 बजे नरेश को फंदे से लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों की चीख पुकार के बीच आस पड़ोस से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी सज्जन कुमार का कहना है कि फंदा लगाने की सूचना पर कुटेल गांव में पुलिस टीम पहुंची थी। पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच की जा रही है। अभी मौत के कारणों पर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। मगर मृतक के भाइयों का कहना है कि नरेश मकान के गिर जाने के बाद से ही काफी परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed