{"_id":"680e9da2fe57f7254c0f6ccc","slug":"the-health-of-the-soldiers-deteriorated-in-the-commando-complex-seven-were-admitted-to-hospital-karnal-news-c-18-knl1008-633420-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कमांडो कॉम्पलेक्स में बिगड़ी जवानों की तबीयत, सात अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कमांडो कॉम्पलेक्स में बिगड़ी जवानों की तबीयत, सात अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
- गलत खानपान और गर्मी बताई जा रही वजह, सभी की हालत सामान्य
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नेवल स्थित कमांडो कॉम्पलेक्स में रविवार को कई जवानों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद जवानों का तुरंत इलाज शुरू किया गया। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है। अब तक सात जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जवानों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
कॉम्पलेक्स के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती गर्मी और खानपान में गड़बड़ी इस समस्या का कारण हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक तबीयत बिगड़ने के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार, कई जवानों की तबीयत कॉम्पलेक्स में पीने के पानी की वजह से बिगड़ने की बात भी सामने आ रही है। शनिवार दोपहर बाद कुछ जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से इलाज के बाद कुछ को छुट्टी भी मिल गई है। अब सात जवान अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
नेवल स्थित इस कमांडो कॉम्पलेक्स में उन युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है जिनका पुलिस कमांडो विंग में चयन होता है। ये सभी युवा प्रशिक्षण के दौरान कॉम्पलेक्स में ही निवास करते हैं। अधिकारी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जवानों की सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में तैनात डॉक्टर अंकुर आर्य ने बताया कि भर्ती किए गए जवानों को उल्टी और दस्त की शिकायत थी, लेकिन सभी की हालत सामान्य है। किसी भी जवान को गंभीर समस्या नहीं है। गलत खानपान या दूषित पानी इस तरह की समस्या का सामान्य कारण हो सकता है। फिलहाल कॉम्पलेक्स में डॉक्टरों की टीम लगातार स्क्रीनिंग कर रही है। अगर किसी और जवान की तबीयत बिगड़ती है तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।