फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The government is giving subsidy on the cultivation of fruits and spices.

Karnal News: फलों और मसालों की खेती पर सरकार दे रही अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The government is giving subsidy on the cultivation of fruits and spices.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। किसानों को बागवानी, फलों, सब्जियों फूलों और मसालों की खेती के लिए हरियाणा सरकार एक लाख 40 हजार रुपये तक का अनुदान दे रही है। बागवानी खेती में फलों के नए बाग लगाने, सब्जियों की खेती एकीकृत मॉडल के साथ, फलों की खेती, मसालों की खेती और खुशबूदार पौधों की खेती करनी चाहिए। ये बात उपायुक्त उत्तम सिंह ने किसानों से कही।

लघु सचिवालय में पहुंचे किसानों से बातचीत में उपायुक्त ने बताया कि किसानों को नए बाग लगाने पर 24,500 रुपये से 1,40,000 रुपये तक प्रति एकड़, सब्जियों की खेती पर एकीकृत मॉडल के तहत 15,000 रुपये प्रति एकड़, अनुसूचित वर्ग के लिए 25,500 रुपये प्रति एकड़, मसालों की खेती पर 15,000 से 30,000 रुपये प्रति एकड़, फूलों की खेती पर 8,000 से 40,000 रुपये प्रति एकड़ और खुशबूदार पौधों की खेती पर 8,000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। इसका भुगतान सीधे किसान के खाते में किया जाएगा। अनुदान सहायता सीमा अधिकतम 5 एकड़ तक ही दी जाएगी। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, आवेदन प्रक्रिया व अनुदान क्षेत्र सीमा के लिए किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल और होर्टनेट पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed