{"_id":"692218ece98026187608dd71","slug":"the-girls-said-pink-buses-should-run-there-should-be-strict-security-arrangements-too-karnal-news-c-18-knl1018-786066-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवतियां बोलीं... पिंक बसें चले, सुरक्षा के भी हों कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: युवतियां बोलीं... पिंक बसें चले, सुरक्षा के भी हों कड़े इंतजाम
Sun, 23 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में मौजूद युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल।
शहर में महिलाओं व युवतियों की समस्याओं और समाधान के मुद्दे पर शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में नौकरीपेशा महिलाओं और छात्राओं ने अपनी बात पुरजोर लहजे में रखी। मुख्य रूप से आवागमन की समस्या उठाई गई। पिंक बस की संख्या बढ़ाने और इनको केवल महिलाओं के लिए आरक्षित करने की मांग की गई। छेड़छाड़ और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए शाैचालय और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत को भी रंखांकित किया गया।
युवतियों ने कहा कि उन्हें सबसे अधिक बसों में आने-जाने में परेशानी आती है। बस में बैठने के लिए उन्हें सीट नहीं दी जाती। बसों में सुरक्षा भी नहीं होती। छेड़छाड़ आम बात हो गई है। प्रशासन को चाहिए कि स्कूल व काॅलेज जाने वाली छात्राओं के लिए अलग से पिंक बसों की सुविधा की जाए। बस स्टैंड, स्कूल-काॅलेज के बाहर और चौराहों पर महिला पुलिस का कड़ा पहरा होना चाहिए। पुलिस टीम को दुर्गा शक्ति परियोजना फिर से शुरु करनी चाहिए ताकि मनचलों पर लगाम लग सके।
पिंक बस हो केवल महिलाओं के लिए
छात्रा रिती कश्यप बोलीं कि युवतियों को बस का सफर करने में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है। पिंक बस केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए। स्कूल व काॅलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए भी बस सेवा होनी चाहिए।
विज्ञापन
-- --
छात्राओं के लिए सभी रूटों पर मिले बस
छात्रा पल्लवी ने छात्राओं के आवागमन की समस्या पर अपनी बात रखी। कहा कि गांव से कॉलेज बस से आती हैं। बस छूट जाए तो कुरलन से 40 किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में तय होता है। छात्राओं के लिए हर रूट पर बस होनी चाहिए।
-- --
काॅलेज के गेट पर तैनात हो महिला पुलिस
गाैरी ने कॉलेज के बाहर छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया। कहा कि कॉलेज के मुख्य द्वार पर छुट्टी के समय मनचलों की टोली चक्कर लगाने लगती है। छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक के लिए हर स्कूल या काॅलेज के बाहर महिला पुलिस तैनात की जाए।
-- --
देर शाम तक दी जाए विशेष बस की सुविधा
छात्रा रामा ने बताया कि कॉलेज की परीक्षाओं के समय शाम 5 बजे बस स्टैंड पर आने पर बस नहीं मिलती। यदि बस मिलती है तो वह भी खचाखच भरी होती है। महिलाओं के लिए देर शाम को भी विशेष बस की सुविधा होनी चाहिए।
-- --
शहर में पुलिस की तैनाती और बढ़ानी चाहिएअंजलि पांडे ने कहा कि शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए। अक्सर शहर में महिलाओं से गले से चैन छीनने व लूटपाट की घटना हो जाती है। यदि पुलिस टीम की ओर से शहर के चप्पे-चप्पे पर पहरा होगा तो लूटपाट पर लगाम लगेगी।
-- -- -
बंद पड़े शौचालय और शीरो रूम खुलवाएं
छात्रा काजल ने कहा कि उनके काॅलेज के सामने महिला शौचालय काफी समय से बंद पड़ा है। शहर में बने चुनिंदा शीरो रूम भी बंद हैं। शाैचालयों में गंदगी रहती है। बंद पड़े शौचालय और शीरो रूम खुलवाएं और सफाई कराएं।