फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The girl was crying on the bank of the canal, when questioned she suddenly jumped.

Karnal News: नहर के किनारे रो रही थी लड़की सवाल किया तो एकाएक कूद गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The girl was crying on the bank of the canal, when questioned she suddenly jumped.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। कैलाश गांव की रहने वाली 17 वर्षीय नेहा ने शनिवार की रात को कर्ण लेक के पास पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले वह नहर किनारे काफी देर तक बैठकर रोती रही। लोगों ने रोने का कारण भी पूछा लेकिन नेहा ने कुछ बताया नहीं। अचानक अपना बैग और मोबाइल किनारे रखकर नहर में कूद गई। तेज बहाव की वजह से लोग चाहकर भी उसे बचा नहीं पाए।
सूचना पर नेहा का फुफेरा भाई मौके पर पहुंचा। बहन के डूबने की खबर सुनकर वह इतना आहत हो गया कि खुद भी नहर में कूदने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे रोका। देर रात ही पुलिस और गोताखोरों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। रविवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया लेकिन देर शाम तक लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन



नेहा के फुफेरे भाई गुलशन ने बताया कि वह टपराना गांव का रहने वाला है। शनिवार सुबह नेहा अपनी बुआ के घर टपराना आई थी। दिनभर वहीं रही। शाम को उसने कहा कि अब वह अपने घर लौट रही है। टपराना और कैलाश गांव के बीच की दूरी महज चार किलोमीटर है। इसीलिए परिजन को चिंता नहीं हुई। रात को जब नेहा घर नहीं पहुंची तो चिंता बढ़ गई। इसी बीच पुलिस और स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि नेहा ने नहर में छलांग लगा दी है। गुलशन ने बताया कि नेहा की तीन बहनें और एक भाई है। नेहा सबसे छोटी है। सिलाई सीखने सेंटर पर जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि कर्ण लेक के पास पश्चिमी यमुना नहर में शनिवार रात करीब 8 बजे एक 17 वर्षीय लड़की के नहर में कूदने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। रविवार की सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया गया लेकिन लड़की का सुराग नहीं लग पाया।


काफी देर से रो रही थी

नहर किनारे मौजूद लोगों ने बताया कि किशोरी लंबे समय तक अकेले बैठकर रोती रही। उसके पास एक बैग था। जब वह चुप नहीं हुई तो लोग उसके पास पहुंचे। रोने का कारण पूछा लेकिन वह चुप रही। अचानक उसने बैग किनारे रख दिया और नहर में कूद गई। बैग और मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर लोगों ने परिजन को फोन कर जानकारी दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। नहर के रेलवे पुल के पास तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed